श्री गीता भवन प्रांगण में श्रीपंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई
श्री गीता भवन प्रांगण में श्रीपंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई

देवबंद : श्री गीता भवन प्रांगण में श्रीपंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई
✍🏾 *जी न्यूज इंडिया खबर- रिर्पोट : गौरव सिंघल, जिला- प्रभारी, जनपद सहारनपुर, उप्र:।।*
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री गीता भवन प्रांगण में श्रीपंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का विधि-विधान एवं बड़ी धूमधाम के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। गीता भवन के मुख्य पुजारी विनय प्रकाश तिवारी द्वारा गीता भवन में एक सप्ताह से किए जा रहे अखंड पाठ भी आज संपन्न हुए। गीता भवन समिति के अध्यक्ष अजय बंसल एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा श्री पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा की विधि-विधान द्वारा स्थापना कराई गई। समिति की ओर से श्री पंचमुखी हनुमान जी की भव्य आरती एवं हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। स्थापना समारोह में मुख्य रूप से विपिन राज गर्ग, राजू रस्तौगी, सुधीर गर्ग, सुशील कर्णवाल, अश्विनी शर्मा, दीपक गुप्ता, रजनी सिंघल, मंजू शर्मा सभासद, अनीता तायल, सरिता गर्ग, मीनू गर्ग, अंचला गंभीर, चारु सिंघल, डॉक्टर कान्ता त्यागी, देवी दयाल गर्ग मावे वाले समेत समिति के सभी सदस्य और श्रद्धालुगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन समिति उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल (बिजली वालों) ने किया।

Subscribe to my channel