परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
फोटो-1
बांदा-जिलाधिकारी अमित आसेरी ने आगामी 25 से 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में परीक्षा केन्द्रों एवं कन्ट्रोल रूम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।निरीक्षण में कन्ट्रोल रूम में कैमरों से निगरानी किये जाने की व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा तिथियों में इण्टरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने तथा परीक्षा केन्द्रों में समय से सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र डीएवी काॅलेज के स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा सभी परीक्षा कक्षों के सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिये।परीक्षा केन्द्र में आवश्यक प्रकाश की व्यवस्था,फर्नीचर,सिटिंग प्लान,पेयजल,छाया तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। परीक्षा की तिथियों में एम्बुलेन्स की व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था भी रखे जाने के निर्देश दिये।परीक्षा 25 से 27 अप्रैल को दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी।परीक्षा केन्द्र जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आदर्श बजरंग इण्टर काॅलेज,राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज,खानकाह इण्टर काॅलेज,इण्टरमीडिएट काॅलेज तिन्दवारा,नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय,जनता इण्टर काॅलेज खुरहण्ड एवं रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में आयोजित की जायेगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।परीक्षा तिथियों में समुचित ट्रैफिक की व्यवस्था किये जाने तथा विद्यालयों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,अपर पुलिस अधीक्षक सहित प्रधानाचार्य डीएवी इण्टर काॅलेज एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel