आतिशबाजी करने पर टोका तो पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा

आतिशबाजी करने पर टोका तो पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा

आतिशबाजी करने पर टोका तो पुलिसकर्मियों को लात-घूंसों से पीटा, वर्दी भी फाड़ी; एक्शन में आए नंदग्राम के ACP गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बुधवार देर रात आतिशबाजी कर जश्न मना रहे युवकों के समूह ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। करीब 25 युवकों ने झुंड में पुलिसकर्मियों को पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी।मौके पर पुलिसकर्मियों ने जब मदद मांगी तब आरोपी फरार हो गए।

 

एक सिपाही की शिकायत पर 20-25 अज्ञात युवकों के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है।

पीआरवी पर तैनात सिपाही अमीरूद्दीन ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार देर रात वह सिपाही भरत शर्मा और जयकुमार के साथ गश्त पर थे।

 

लात-घूंसों से पीटा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

बताया कि देर रात करीब दो बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित माउंट ग्रीन फार्म हाउस में आतिशबाजी और हंगामे की सूचना मिली थी। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कई युवक आतिशबाजी कर हंगामा कर रहे थे। आसपास कई कार खड़ी थीं और कार्यक्रम में महिलाएं भी थीं। जब पुलिसकर्मियों ने युवकों को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्हें लात-घूंसों से पीटा।

 

हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

 

पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उनकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। मदद के लिए तत्काल उन्होंने पुलिस सहायता मांगी। जब तक मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद अमीरूद्दीन ने नंदग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

 

सिपाही की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। – जियाउद्दीन अहमद, एllसीपी नंदग्राम