यूपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP के सहयोगी दल ने 25 सीटें कर ली फाइनल

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP के सहयोगी दल ने 25 सीटें कर ली फाइनल

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए BJP के सहयोगी दल ने 25 सीटें कर ली फाइनल; बोले- नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेंगे चुनाव लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन तैयार करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया(आठवले) विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस संदर्भ में पार्टी के अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज शाम मुलाकात कर 25 सीटों पर दावेदारी पेश करेंगे।उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ेगी। अगर उनकी दावेदारी पर भाजपा ने विचार नहीं किया तो पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

 

वीवीआइपी अतिथि गृह में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग से सिद्ध हो गया है कि इस बार एनडीए की सरकार बनना तय है। कहा कि, बहुजन समाज पार्टी का अब उत्तर प्रदेश में जनाधार नहीं रहा। इसलिए दलित बाहुल्य मतदाताओं वाली सीटों पर हमारी पार्टी की मजबूत दावेदारी बनती है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

 

महिला आरक्षण को लेकर उन्होेंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर कभी भी गंभीर नहीं रही। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। कहा कि महिलाओं का विरोध करना समाजवादियों का काम नहीं है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि दलित बाहुल्य गांवों में समाज भवन का निर्माण कराया जाए और उसके संचालन की जिम्मेदारी दलितों को ही दी जाए। कहा कि, उनकी पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के डिफेंस एक्स्पो मैदान में विशाल रैली का आयोजन करेगी।

 

इस रैली में पार्टी ने एक लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। आरपीआइ 64 जिलों में अपना संगठन खड़ा कर चुकी है। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता भी मौजूद थे।