कीचड़ से निकलने को मजबूर लोग
कीचड़ से निकलने को मजबूर लोग

कीचड़ से निकलने को मजबूर लोग
फोटो-2
बांदा-शहर के विराट नगर गली नंबर 3 मुक्तिधाम रोड क्योटरा पर नाली बंद हो जाने से मोहल्ले के लोगों के घरों व आम रास्तों पर गंदगी भरा कीचड़ युक्त पानी भर रहा है।जिससे आमजन परेशान है। स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाली का पानी निकलने का निकास आगे नहीं बनने की वजह से गंदा पानी पूरे आम रास्ते व रोड वह लोगों के घरों तक घुस गया है।स्थानीय महिला रेनू सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम लोगों के मोहल्ले व घरों में गंदा पानी नालियों का भर जाता है।जिसे निकालने में भारी दिक्कतें आ रही हैं।हमें बच्चों को स्कूल आनेजाने में इसी गंदगी भरे रास्ते से मजबूरी बस निकालना पड़ता है जिससे कई बार हम लोग गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।हम लोगों ने कई बार इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी को भी दी है पर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।मांग है कि जांच करवाकर इस नालियों का पानी आगे निकलने के लिए बनवा दिया जाये।वीरेंद्र सिंह मोहल्लेवासी ने बताया कि पहले नालियों का पानी आराम से आगे निकल जाता था।दबंग किस्म के प्रेम निषाद पुत्र दुवरिया ने अपनी जमीन के पास पूरे नालियों की रास्ता बंद करके अवैध रूप से एक मैरिज हाल बनवा दिया है इसके बाद से नालियों का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है और आम रास्ते और लोगों के घरों तक घुस गया है।जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।वही पीड़ित हीरामनी गुप्ता ने बताया कि मेरे पूरे घर में गंदा कीचड़ भरा पानी भरा हुआ है।मेरे घर में बैठने के लिए एक भी जगह नहीं है।नालियां बंद हो जाने की वजह से मेरे घर में कीचड़ भरा पानी भर गया है।जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भी दिया है परंतु कोई भी उच्च अधिकारी जांच करने तक नहीं आया।इस मौके पर नियल सिंह,रेनू सिंह,संतोष सिंह,वीरेंद्र सिंह,संतोषी,हीरामनी गुप्ता,नैंसी ,प्रियंका सेन,सुरेंद्र सिंह सहित तमाम स्थानीय मोहल्ले के पीड़ित लोग मौजूद रहें।
………………………..

Subscribe to my channel