संभल में तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत, किसानों पर आफत
संभल में तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत, किसानों पर आफत

*संभल में तेज आंधी और बारिश से गर्मी से राहत, किसानों पर आफत*
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी
संभल/चन्दौसी: जिले में अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी. तेज आंधी और बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हुआ, वहीं आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा.
बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में खलिहानों में रखी कटी फसलें बारिश में भीग गईं, जिससे उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है. वहीं तेज आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलें भी गिर गई हैं. इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है. सालभर की मेहनत पर संकट मंडराता देख किसान चिंतित हैं.
तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे झुक गए और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं. इसके कारण जिले के कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. विद्युत विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं, ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके.
यातायात भी हुआ प्रभावित
आंधी की तेज रफ्तार से कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ. विंध्यनगर और देवसर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात जाम की स्थिति बन गई. प्रशासन और स्थानीय टीमें रास्तों को साफ करने में जुटी रहीं. मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है. अब सभी की नजरें आने वाले दिनों के मौसम पर टिकी हैं.

Subscribe to my channel