डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की हुई मौत

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की हुई मौत

डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की हुई मौत

 

(गौरव सिंघल)

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नानकगढ स्थित नानकसर ढाबे के सामने डंपर की चपेट में आकर ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड राज्य के नानकगढ गांव की सर्विस लेन पर भूसे से लदी ट्रैक्टर- ट्राली जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर नानकसर ढाबे के पास पहुंचा, तभी एक डंपर चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली को क्रॉस करते समय जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर हिल गया और उस पर सवार इरशाद उर्फ भूरा पुत्र फैजु निवासी ग्राम रसूलपुर थाना फतेहपुर उछलकर सड़क पर गिर गया और डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।